Skip to main content

Featured Post

Best Trading Times for Different Markets in IST

Successful trading depends on timing and market liquidity. Knowing the best hours to trade can improve accuracy and profitability. Here is a detailed guide on the best trading hours for Forex, Crypto, Indian Stock Market, Commodities and USOIL (Crude Oil) in IST. 1. Best Time to Trade USOIL (Crude Oil) in IST: Best Trading Hours: 6:30 PM - 11:30 PM IST Why? US and European markets are open, leading to high volume and volatility. API & EIA inventory reports impact price movements. OPEC news often creates trends in crude oil. 2. Best Time to Trade Forex in IST London Session: 3:30 PM - 6:30 PM IST (Most active) New York Session: 7:30 PM - 12:30 AM IST (High liquidity) Why? London Open sees heavy trading in EUR/USD, GBP/USD, USD/JPY. New York Open brings in institutional traders, making it the most volatile time. 3. Best Time to Trade Crypto in IST Best Trading Hours: 7:30 PM - 3:30 AM IST Why? Bitcoin & Ethereum experience the most volatility during US trading hours. Crypto marke...

सरकारी नौकरी क्यूँ जरूरी है?

 सरकारी नौकरी क्यों जरूरी है?


निजीकरण की तमाम बहस के बावजूद सरकारी नौकरी का मोह जाता नही, क्यूं??


वजह ये है कि सरकारी नौकरी एक तिलिस्मी चाभी है जो एक निम्नवर्गीय व्यक्ति को भी समाज के इलीट क्लास में पहुचने का रास्ता दिखाता है,

सदियों से जो दबे कुचले वंचित गरीब रहे है, जिनके बाप बड़े व्यवसायी, किसान, प्रोपर्टी होल्डर नही है, जो बेटे को बड़ी विरासत दे जाएं, और कहें बेटा डर मत मैं हूं न तुम्हारा भविष्य सिक्योर है,


सरकारी नौकरी उन लोगो की लाइफलाइन और जीवन को बेहतर बनाने का मौका है,, जो जानते है कि उनके पास इतनी पूंजी नही की बडा व्यवसाय खड़ा कर सके, 4 दुकान किराए पर लगाकर बिना मेहनत कमा खा सके,,और इज्जत के साथ जी सके,,

वो आम आदमी ये जानता है, की अपना अतीत और माता पिता वो बदल नही सकता, पर उसकी मेहनत और सरकारी नौकरी उसकी किस्मत बदल सकती है,


इसलिए वो हाड़तोड़ परिश्रम करता है, जिस युवा दौर में उसके साथी, महंगी बाइक कार में सड़क के चौराहों रेस्टोरेंट में लड़कियां घुमा रहे होते है, वो अल्लाहाबाद के 600 से 1000 के कमरे में रात 2 बजे तक अपनी आँखें खराब कर रहा होता है, मैकडोनाल्ड डोमिनोज़ कौन कहे, सड़क के ढाबे पर खाने के पहले भी दो बार सोचता है कि उसके पिता कैसे ये सब खर्च मैनेज कर रहे होंगे,

वो जिंदगी का सबसे बड़ा दाव खेलता है, जो बड़े बड़े दिग्गजों के बस की नही होती, 18 साल से 30 साल की गोल्डन age बन्द कमरों की किताबों पर कुर्बान कर देता है, बिना यह सोचे कि जॉब नही मिली तो वो क्या करेगा,, साहब जिंदगी के 18 20 साल सिर्फ एक उम्मीद पर झोंक देना मज़ाक नही होता,,


ऐसा भी नही होता कि सब सफल हो,, दहाई और सैकड़ो की संख्या में सीट होती है, और लाखों की संख्या में फॉर्म होते है,

जनरल sc st और घपले रिश्वत कोर्ट का रिस्क होता है, फिर भी वो लड़ता है, सिर्फ एक उम्मीद पर, की जॉब मिल जाएगी और लाइफ संवार जाएगी,


इसलिए सरकारी नौकरी वालो को दी जाने वाली सैलरी उनके 15 20 साल के तप का फल है

उनकी जॉब उनके इलीट क्लास में घुसने का रास्ता है, क्योंकि जॉब मिलते ही, वो दोस्त जो नजरें चुरा कर निकल जाते थे, वो गर्व से बताते है कि मेरा दोस्त आईएएस बन गया, यार काम करवा दो,

जिन घरों की दहलीज पर घुस नही सकते थे, वहाँ से शादी के रिश्ते आने लगते है,

जिन्होंने कभी आपके बाप से भी तू कह कर बात की हो,, वो आप कहने लगते है,,


जिन घरों में खाने को ठीक से अनाज नही होता था, वो भी एयरपोर्ट पर 135/- की चाय पिते है,,


साहब,अमीरों को फर्क नही पड़ता, उनकी लाइफ को बेहतर बनाने के 100 रास्ते वो खुद बना सकते है, या सरकार या जुगाड़ बना देती है

पर गरीब का क्या वो तो ले देकर सरकारी नौकरी को ही अपनी सबसे बड़ी सीढी समझता है,,


निजीकरण अच्छा हो सकता है,, पर क्या वो गरीब को ये सम्मान दे पाएगा,,

क्या निजीकरण के बाद एक गरीब का बच्चा महंगे कॉलेज से mbbs md इंजीनियर अफसर बन पाएगा,,


अगर नही, तो सरकारी संस्थानों के निजीकरण को रोकिए,,

इसलिए नही क्योंकि आप गरीब है,,

इसलिए भी क्योंकि आप मिडिल क्लास है, और ये निजीकरण एक ऐसे व्यवस्था बनाता है, जिसमे अमीर और ताकतवर होते जाते है, और बाकी कमजोर,,

भरोसा न हो तो प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फी पता कर लीजियेगा,,और अपनी जेब टटोलकर देखिएगा की बच्चे को एडमिशन दिला पाएंगे क्या???

जवाब अपने आप मिल जाएगा कि सरकारी संस्थान क्यों जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

Table of Squares, Cubes, and Prime Numbers upto 30

Pdf download link

Crazy way to remember the Name of Nine Gems (Navratna) of Akbar

(Trick 1- BAT BAT MDH)  B- Birbal  A- Abul Faijal  T- Tansen  B- Bhagvandas  A- Abdul Rahim Khan Khana  T- Todarmal M- Man Singh  D- Mulla Do Pyaja H- Hakim Hukam  (Trick 2- FAT FB MART)  F- Faizi (Poet Laurete)  A- Abul Fazl (Chief advisor and author of Akbarnama)  T- Todar Mal (Revenue minster) F- Faqir Aziao Din (Mystic and advisor)  B- Birbal (Akbar's Prime Minister, jester, entertainer)   M- Mullah Do Piaza (One of Akbar’s advisor)  A- Abdul rahim khan-i-khana (Poet, known for Couplet or Dohe)  R- Raja Man Singh (General and Commander-in-chief)  T- Tansen (Great Musician) Read more at: http://iamsanjeevsingh.blogspot.in/

भारतीय राज्यव्यवस्था Index

1. भारत का संवैधानिक इतिहास 2. संविधान सभा 3. संविधान की प्रस्तावना 4. संविधान की विशेषताएं 5. संविधान के स्रोत 6. संविधान के भाग 7. संविधान की अनुसूचियां 8. संविधान के अनुच्छेद 9. संघ और उसके राज्य क्षेत्र  10. नागरिकता 11. मूल अधिकार 12. राज्य के नीति निर्देशक तत्त्व 13. मूल कर्तव्य 14. भारतीय संसद  15. राष्ट्रपति 16. उपराष्ट्रपति 17. राज्यसभा 18. लोकसभा  19. प्रधानमंत्री 20. संघीय मंत्री पारिषद् 21. प्रमुख पदाधिकारीगण - उप-प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, लोकसभा अध्यक्ष, महान्यायवादी, सॉलिसिटर जनरल, एडवोकेट जनरल, मुख्य सतर्कता अयुक्त, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 22. संसदीय समितियां 23. सर्वोच्च न्यायालय  24. उच्च न्यायालय  25. राज्यपाल  26. मुख्यमंत्री  27. विधान परिषद् 28. विधान सभा 29. प्रमुख आयोग एवं पारिषदें 30. निर्वाचन आयोग  31. केंद्र राज्य सम्बंध  32. राजभाषा 33. आपात उपबंध 34. संघ राज्य क्षेत्रों का प्रावधान 35. जम्मू-कश्मीर के सम्बंध में प्रावधान 36. राजनीतिक दल 37. भारतीय राजनीति में दबाब समूह 38. दल-बदल विरोधी कानून 39. अनुसूचित ...